{"_id":"5a4a7d124f1c1b4a018b50e9","slug":"181514831122-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में जाम के झाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में जाम के झाम से जूझे लोग
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में जाम के झाम से जूझे लोग
सहारनपुर। नए साल के पहले दिन शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लगा रहा। इससे कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस का वन-वे प्लान पूरी तरह ध्वस्त नजर आया। कई इलाकों की यातायात व्यवस्था ठप रही।
रोजाना लगने वाले जाम के झाम से निपटने को पुलिस ने दो दिन पूर्व शहर में कई जगहों पर वन-वे प्लान लागू किया था। सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त नजर आया। महानगर में दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, जिला अस्पताल पुल, घंटाघर, दालमंडी पुल, राकेश सिनेमा नाला पटरी, प्रताप मार्केट क्षेत्र में पूरे दिन जाम लगा रहा। जैन कॉलेज रोड से घंटाघर की तरफ जाने वाले लोगों को दिल्ली रोड से होकर जाना पड़ा। पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। इससे दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। सदर तिराहे पर भी बैरीकेडिंग रही। हकीकतनगर की तरफ जाने वाले लोगों को दीवानी तिराहा और विश्वकर्मा चौक से होकर आना पड़ा। इस वजह से जिला अस्पताल पुल पर जाम लगा रहा। घंटाघर पर भी यातायात व्यवस्था ठप रही। घंटो जाम में फंसने से शहरवासी और स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस का वन-वे प्लान पूरी तरह से फेल नजर आया। पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।