फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरियां रोकने में नाकाम पुलिस का नया फरमान...

चोरियां रोकने में नाकाम पुलिस का नया फरमान...

Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
चोरियां रोकने में नाकाम पुलिस का नया फरमान...
देवबंद (सहारनपुर)। नगर क्षेत्र में लगातार हो रहीं लूट और चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम पुलिस ने नया फरमान जारी किया है। जिसके चलते अब रात 12 बजे के बाद न तो कोई दुकान खोलेेगा और न ही कोई सड़क पर घूमेगा। पुलिस ने बुधवार की रात्रि संदिग्ध रुप से घूम रहे कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

लूट और चोरी की दर्जनों वारदातें होने के बाद फजीहत झेल रही पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है। जिसके चलते अब रात्रि 12 बजे के बाद न तो कोई दुकान खुलेगी और न ही कोई सड़क पर घूम सकेगा। पुलिस का मानना है कि रात्रि में होटलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर ही चोरी करने की योजनाएं तैयार की जाती है। इसलिए 12 बजे के बाद दुकानों को बंद करने को कहा गया है। बुधवार की रात्रि पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिसकर्मी रात में घूमकर राह चलते लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और उन्हें 12 बजे के बाद घर में रहने की हिदायत दे रहे हैं। हालांकि पुलिस के इस नये फरमान का कुछेक स्थानों पर विरोध भी हो रहा है। नगर के दारुल उलूम चौक पर देर रात्रि तक लोगों की आवाजाही रहती है। इसमें भारी संख्या में दारुल उलूम के छात्र भी मौजूद हैं। आजकल दारुल उलूम में परीक्षाएं चल रही हैं। जिसके चलते छात्र रात में चाय पीने या कुछ खाने के लिए बाहर निकलते हैं। दुकानदारों का भी कहना है यहां दिन के मुकाबले रात्रि में अच्छी दुकानदारी होती है। इसी प्रकार पठानपुरा रेती चौक पर चाय, खाने के होटल के अलावा मेडिकल स्टोर देर रात्रि तक खुले रहते हैं। जबकि रेलवे स्टेशन के समीप चाय की दुकान 24 घंटे खुलती है। इन स्थानों पर रात्रि में गश्त करने वाले पुलिसकर्मी भी चाय की चुस्की लेते हैं। चर्चा है कि बीती रात्रि पठानपुरा रेती चौक में दुकानें बंद कराने गई पुलिस की कुछ दुकानदारों से बहस भी हुई है। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने कहा कि रात्रि में 12 बजे के बाद यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि कोई इस दौरान सड़क पर बिना वजह घूमता मिलता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed