फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शतरंज प्रतियोगिता 17 दिसंबर को होगी

शतरंज प्रतियोगिता 17 दिसंबर को होगी

Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता 17 दिसंबर को होगी
शतरंज प्रतियोगिता 17 दिसंबर को होगी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता 17 दिसंबर को बाबा लाल दास मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में होगी। प्रतियोगिता में सहारनपुर के साथ ही आसपास के जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों के बीच होगी। शतरंज खिलाड़ी रजनीश गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर शतरंज संघ की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच होगी। तीनों वर्गों में प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सचिव शिराज ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों को अपने-अपने खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराने को कहा गया है। कोई भी खिलाड़ी 16 दिसंबर तक अपना नाम दर्ज करा सकता है। प्रतियोगिता में स्विस पद्घति और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के नियमों के आधार पर होगी।

148 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर ऑफिर कॉलोनी के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 148 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। गंभीर मरीजों को इलाज की सलाह दी गई। शिविर में नाक, कान, गला, गर्दन, कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहे। डॉ. पल्लवी तिवारी ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में पहले जो सुविधाएं चंडीगढ़ और दिल्ली में थीं। अब वह सहारनपुर में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed