{"_id":"5a02010d4f1c1bca678b9e50","slug":"181510080781-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने रुकवाया बाईपास का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने रुकवाया बाईपास का निर्माण कार्य
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने रुकवाया बाईपास का निर्माण कार्य
सहारनपुर। बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में एक समान मुआवजे दिलाने की मांग को लेकर गांव नल्हेडा गाजी में मंगलवार को प्रभावित किसानों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी सुनवाई नहीं होने के चलते बुधवार से प्रभावित किसान नल्हेडा गाजी में ही बेमियादी धरना देंगे। उन्होंने भूमि अधिग्रहण में अनियमितता होने का भी आरोप लगाया।
मंगलवार को बाईपास भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने एक समान मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 के बाईपास का कार्य रुकवा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी पीके पांडे और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-73 के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन भेजकर प्रभावित किसानों ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में कई अनियमितताएं हुई हैं। किसानों को एक समान मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर किसान कई बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। कहीं भी कोई सुनवाई नहीं होने से परेशान किसानों ने सर्वसम्मति से गांव नल्हेड़ा गाजी में बेमियादी धरना देने का निर्णय लिया है। इस दौरान पहल सिंह यादव, सुशील कुमार, राकेश राणा, रियाज अहमद, कर्ण राणा, सुखवीर सिंह, सुनील, ओमवीर, राकेश कुमार, शीशपाल, आदि रहे।