{"_id":"59cbfa304f1c1bcb538b4c46","slug":"181506540080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में धूम्रपान करने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में धूम्रपान करने पर प्रतिबंध
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला अस्पताल परिसर में धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय बुधवार को सीएमएस की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। इतना ही नहीं, लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल में जगह-जगह बैनर भी लगाए जाएंगे।
बुधवार को हुई बैठक में समिति के सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौधरी और डॉ. रविंद्र राजा द्वारा नामित प्रदीप सैनी, पूनम सैनी, किरण सैनी, मौलवी फरीद, देव कुमार, विनोद सैनी, शशि सैनी, डॉ. फुरकान अहमद गौरी ने वार्डों में भर्ती रोगियों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तकिए और चादरें प्रतिदिन बदलने, पान, बीड़ी और सिगरेट का सेवन पर प्रतिबंध लगाने, अस्पताल परिसर में नीम के कम से कम दस पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया। इस पर सभी ने सहमति जताई। इसके अलावा स्वच्छता पर भी जोर दिया गया। बैठक में कर्नल जेएम कंवर, सीएमएस, डॉ. सत्य सिंह, ज्योति प्रसाद, शशि सैनी, अनिल कुमार, नारायण, विनोद कुमार, राजकुमार, ब्रिजेश पुंडीर, राकेश कुमार, लोकेश कुमार, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।