फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पृथक प्रदेश व गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

पृथक प्रदेश व गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पृथक प्रदेश व गन्ना मूल्य की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराने तथा गन्ना मूल्य 500 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों ने सहकारी गन्ना समिति परिसर में प्रदर्शन और सांकेतिक भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन में किसान विनोद सैनी, बुद्ध हसन, मो. यासीन, सरदार गुलविंद्र सिंह और नरेंद्र यादव सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 25 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब किसान जाग चुका है। वह अपने हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस बार गन्ना पैदा करने में 440 रुपये कुंतल का खर्च आया है। इसलिए सरकार तुरंत 500 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करे। चेतावनी दी यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसके लिए मुक्ति मोर्चा ने गांव से लेकर शहर तक जनजागरण शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि इस बार प्रदेश का किसान 500 रुपये कुंतल से कम पर समझौता नहीं करेगा। अध्यक्षता नाथीराम शर्मा और संचालन मुर्तजा त्यागी ने किया। प्रदर्शन में अजीत सिंह प्रधान, मो. राव मशकूर, दयानंद शर्मा, शमीम प्रधान, मुकेश त्यागी, मांगेराम त्यागी, महीपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, भगत सिंह भुल्लर, श्रीपाल यादव, महबूब हसन, सुमित वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed