{"_id":"59b58fee4f1c1bf57f8b5b36","slug":"181505071086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदित क्रिकेटर्स के पास ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदित क्रिकेटर्स के पास ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नवोदित क्रिकेटर्स जिनकी उम्र 14 से 25 वर्ष है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की डैरन लैडमन क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है। मगर उन्हें इससे पहले ट्रायल से गुजरना होगा, जो 14, 15 और 16 सितंबर को मेरठ की नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी में होगा। खिलाड़ियों का ट्रायल पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह लेंगे।
देहरादून में की गई पत्रकार वार्ता में बताया कि वर्ल्ड वाइड टैलेंट के तहत हिमाचल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पहले ही ट्रायल कराए जा चुके हैं। यूपी में कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में हुए ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी जुटे हैं। अब मेरठ में हो रहे ट्रायल में उत्तराखंड और सहारनपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों के खेल, फिटनेस और तकनीकी ज्ञान को परखा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की डैरन लैडमन क्रिकेट एकेडमी में चार सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में क्रिकेट की कोचिंग, टीचिंग और सर्विस आदि पर जोर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि में मेरठ में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेकर खुद की प्रतिभा को आजमाकर ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका पा सकते हैं। इस दौरान रवि सिंह, मेरठ क्रिकेट कोच अतहर अली, आमिर कुरैशी, रविंद्र रावत, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।