{"_id":"5984c0fa4f1c1bc2218b4729","slug":"181501872378-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर लगाया किसानों से सौतेले व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर लगाया किसानों से सौतेले व्यवहार का आरोप
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार पर लगाया किसानों से सौतेले व्यवहार का आरोप
बेहट (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत की बैठक में प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।
तहसील परिसर में आहूत बैठक में जिला प्रभारी पद्म प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्ज माफी में 31 मार्च 2016 तक हवाला देकर किसानों की पीड़ा को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्ज माफी की अवधि मार्च 2017 तक करनी चाहिए। अन्यथा किसान सरकार को आंदोलन के माध्यम से जवाब देने का काम करेंगे। उनके द्वारा तहसील में अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रवैया नहीं बदला तो तहसील गेट पर धरना दिया जाएगा। तहसील अध्यक्ष रफल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। बैठक में तहसील महासचिव मो. इस्लाम, जयपाल चौहान, यशपाल कश्यप, कबूल, मेंहदी हसन, ठाकुर रामकुमार, जयपाल चौहान, नोरतू, ब्रजपाल सिंह, मोतीराम, आत्माराम, देशराज, नीशू सैनी, नईम, वाहिद, इरफान, प्रीतम सिंह, सतीश आदि रहे।