फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शब्बीरपुर के 44 पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत

शब्बीरपुर के 44 पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत

Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शब्बीरपुर के 44 पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत
सहारनपुर। पांच मई को गांव शब्बीरपुर में दलितों और राजपूतों के बीच हुए जातीय संघर्ष के पीड़ितों के लिए मुआवजा स्वीकृत हुआ है। यह वह पीड़ित हैं, जिनके घरों में आगजनी की गई थी। अभी मुआवजा केवल उनको मिलेगा, जो संघर्ष में नामजद नहीं हैं। नामजद पीड़ितों के मुआवजे पर अभी विचार चल रहा है।
विज्ञापन

जातीय संघर्ष में राजपूत समाज के युवक की मौत हो गई थी, जबकि दलितों के कई दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। करीब 48 लोग पीड़ित के रूप में सामने आए थे, जिन्होंने मुआवजा दिलवाने की गुहार प्रशासन से लगाई थी। प्रशासन ने आगजनी में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की फाइल शासन को भेज दी थी। रिपोर्ट में प्रशासन ने कहा था कि आगजनी का शिकार हुए ज्यादातर परिवार मजदूरी करते हैं। कुछ के पास थोड़ी जमीन है, मगर वह इस लायक नहीं हैं, कि संघर्ष में हुए नुकसान की भरपाई अपने आप कर सकें। प्रशासन की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद शासन ने पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत कर दी है। खास बात यह है कि मुआवजा उन्हीं के लिए स्वीकृत किया गया है, जो फसाद में नामजद नहीं हैं। जो नामजद हैं और पीड़ित हैं उनको मुआवजा दिए जाने पर अभी विचार किया जा रहा है। पूर्व विधायक राजीव गुंबर लगातार इसके लिए प्रयासरत थे।
विज्ञापन

--------------------------------
इनके मुआवजे को मिली स्वीकृति
जिन लोगों को मुआवजा स्वीकृत हुआ है। उनमें कपिल कुमार और नीटू कुमार पुत्रगण दल सिंह, अग्नि प्रभाकर पुत्र दिलेराम, सेठपाल पुत्र दिलेराम, महीपाल पुत्र चिम्मन, परमाल पुत्र चूहड़ सिंह, नरेश पुत्र झंडू, सौदास पुत्र सुग्घन, मनोज पुत्र ईश्वर, इंद्र पुत्र तेल्लू, जसबीर पुत्र जगपाल, अमनेश पुत्र मंगल, रकम सिंह पुत्र मंगल, दल सिंह और श्याम सिंह पुत्रगण कंटू, सुनील पुत्र शीशपाल, सतेंद्र पुत्र राजकुमार, शिवराज पुत्र हरज्ञान, शौराज पुत्र हरज्ञान, बिरमपाल पुत्र तिरख, सुबोध और अनुज पुत्रगण राजकुमार, सतपाल और इंद्र पुत्रगण तिरखा, ओमपाल पुत्र तेल्लू, प्रेम और ब्रिजेश पुत्रगण रुल्हा, मुंशीराम पुत्र दिलेराम, रामकुमार पुत्र मंगल, छत्रपाल सिंह पुत्र सुग्घन, सतपाल पुत्र संगेरू, दलीप पुत्र शिवराज, जसबीर पुत्र तलकराम, दारा सिंह पुत्र यशपाल सिंह, दिनेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह, रोशनी पत्नी पहल सिंह, अमरजीत पुत्र रतिराम, गोपीचंद पुत्र धर्मपाल सिंह, साबकौर विधवा कश्मीर, सचिन पुत्र जनक, भोपाल पुत्र चतरू, मुकेश और मुनेश पुत्रगण चंद्रपाल, अशोक पुत्र परमाल, मीर सिंह पुत्र परमाल, पवन कुमार पुत्र रुल्हा, इंद्रपाल पुत्र करेशन, जातीराम पुत्र पल्टू, पाल्लाराम पुत्र धीरू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
नौ मई के पीड़ितों को भी मिलेगा मुआवजा
पांच मई के बाद नौ मई को जिले में अनेक जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। इसमें आठ से दस मीडियाकर्मियों की बाइकें भी जला दी गई थीं। इसके अलावा एक कार भी जली थी। शासन ने नौ मई के पीड़ितों के लिए भी मुआवजे को मंजूरी दे दी है, जिसका स्वीकृति पत्र शीघ्र पहुंचने की बात कही जा रही है।

----------------------------------
शब्बीरपुर के पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत हो गई है। इसका पत्र भी डीएम कार्यालय को प्राप्त हो गया है। नौ मई के पीड़ितों के मुआवजे मांग भी मान ली गई है, जिसका स्वीकृति पत्र जल्द प्राप्त हो जाएगा।
एसके दुबे, एडीएम-प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed