{"_id":"595157414f1c1bd4058b46b0","slug":"181498502977-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पानी की निकासी के लिए घर के सामने ही बनाए गए गहरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
क्षेत्र के देहरादून रोड निवासी मुनव्वर का छह वर्षीय बेटा मोहम्मद साद रविवार रात नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। ईद की तैयारियों से पहले नमाज पढ़कर आए कुछ परिवारजनों ने साद को आसपास नहीं पाया तो वे उसे खोजने लगे। काफी तलाशने पर परिजनों की नजर जब जल निकासी के लिए बाहर बनाए गए गड्ढे पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
गड्ढे में साद मुंह के बल गिरा पड़ा था। आनन-फानन में साद को बाहर निकाला गया। उसे एक चिकित्सक के यहां ले जाने लगे। लेकिन साद ने पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। साद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। साद चार-भाई बहनों में सबसे छोटा था।