फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रेमिका पहुंची घर

प्रेमिका पहुंची घर

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका पहुंची घर
विवाहित युवक की प्रेमिका बता महिला पहुंची घर, हंगामा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर) गांव इस्सोपुर निवासी एक विवाहित युवक को अपना प्रेमी बताते हुए पंजाब निवासी एक महिला उसके घर पर पहुंच गई। युवक फिलहाल रोजगार के सिलसिले में ओमान गया हुआ है। उसके परिजनों के समझाने के बावजूद महिला वहीं रहने की जिद पर अड़ी रही तो मामला कोतवाली जा पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद युवक को दो माह के भीतर घर बुलाने और उसकी मौजूदगी में मामला निपटाने का फैसला हुआ। इसके बाद ही दो माह के लिए महिला वापस पंजाब जाने के लिए राजी हुई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
गंगोह कोतवाली के गांव इस्सोपुर निवासी युवक का विवाह करीब आठ माह पूर्व गांव कोलीमाजरा निवासी युवती के साथ हुआ था। इसके बाद चार माह पूर्व युवक काम के सिलसिले में ओमान चला गया था। 14 जून को एक महिला उनके घर पहुंची और स्वयं को युवक की प्रेमिका बताते हुए घर में रहने की जिद पर अड़ गई। वहां मौजूद परिजनों उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उपचार के बाद वह फिर से उनके घर पहुंचकर वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद मामला कोतवाली आ पहुंचा। युवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त महिला को ब्लैकमेलर बताते हुए कहा कि रुपये ऐंठने की नीयत से महिला उसके पति पर झूठे आरोप लगा रही है। उधर पंजाब निवासी उक्त महिलाने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसकी एक बच्ची है जो उसके पूर्व पति के पास है। बताया कि वह कास्मेटिक सामग्री बेचने का काम करती है। करीब चार साल पूर्व युवक की उससे फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वे आपस में मिले भी थे।
विज्ञापन

सीओ विष्णुचंद गौतम और कोतवाल योगेश शर्मा ने संदीप की कथित प्रेमिका को समझाते हुए दो माह के लिए वापस लौट जाने और युवक की मौजूदगी में मामला निपटाने की बात कही। इसके बाद वह लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed