{"_id":"594578ed4f1c1b606b8b4990","slug":"181497725165-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने अवैध खनन के मामलों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम ने अवैध खनन के मामलों की समीक्षा की
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई टीम ने अवैध खनन के मामलों की समीक्षा की
सहारनपुर। वर्ष 2012 से अब तक के अवैध खनन की जांच के लिए सहारनपुर पहुंची सीबीआई की टीम ने शनिवार को अवैध खनन से जुड़े तमाम मामलों की गहन समीक्षा की।
सीबीआई की जांच से अवैध खनन करने वालों के साथ ही अवैध खनन के दौरान जनपद में तैनात रहे संबंधित अधिकारियों में भी अफरातफरी की स्थिति है।
लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायतों और अवैध खनन पकड़े जाने के बाद कुछ समय पहले डीएम ने जांच कराई थी, जिसमें अवैध खनन के 437 मामले पकड़े गए थे। डीएम की ओर से पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए लिखा भी गया था, मगर कोई कार्रवाई किसी भी स्तर पर नहीं की गई थी। शनिवार को सीबीआई की टीम ने ऐसे सभी मामलों की गहन समीक्षा की। जिसमें देखा कि अवैध खनन में कौन लोग संलिप्त हैं और कौन ऐसे लोग हैं, जो बार-बार पकड़े गए हैं, मगर कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले सीबीआई की टीम ने सहारनपुर पहुंचने के पहले दिन मौके पर जाकर खनन क्षेत्र का मुआयना किया था। अगले दिन स्टोन क्रशर मालिकों को सर्किट हाउस में बुलाकर बंद कमरे में घंटों पूछताछ कर सुबूत जुटाए थे। इसके बाद एमएलसी समेत अनेक लोगों को एक-एक कर घंटों पूछताछ की गई। सीबीआई की जांच को लेकर अवैध खनन करने वालों के साथ ही इस दौरान जिले में संबंधित अधिकारी रहे लोगों में अफरातफरी मची हुई है।