फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18023 farmers of the district will be deprived of Samman Nidhi

Saharanpur News: सम्मान निधि से वंचित रहेंगे जनपद के 18023 किसान

Tue, 11 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
18023 farmers of the district will be deprived of Samman Nidhi
सहारनपुर। ई-केवाईसी कराने में कोताही बरतने वाले जनपद के 18023 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त से वंचित रह सकते हैं। जिले में 2.61 से अधिक किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक सहायता करने के उद्देश्य से भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये प्रतिवर्ष देती है। इस धनराशि को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक किसानों को इसकी 16 किस्त मिल चुकी हैं। जनपद के 2.61 लाख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र किसानों को दिलाने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर लाभार्थी किसानों का न सिर्फ सत्यापन कराया बल्कि ई-केवाईसी भी कराई।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में अपात्रों को चिह्नित कर इस योजना से हटाया गया। साथ ही पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा गया। तमाम प्रयास के बावजूद अब तक जनपद के 18023 किसान ऐसे हैं जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके अलावा 16938 किसानों की एबीपीएस (आधार आधारित भुगतान प्रणाली) लंबित हैं। ऐसे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान ऐसे कराएं ई-केवाईसी
वंचित किसान प्रधानमंत्री किसान एप या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिन किसानों की एबीपीएस (आधार आधारित भुगतान प्रणाली) लंबित है, वे बैंक जाकर अपने खाते से आधार नंबर जुड़वा लें। इसके अलावा वे पोस्ट ऑफिस जाकर नया खाता खुलवा सकते हैं।

- वर्जन --
जनपद में 18023 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके अलावा 16938 किसानों का एबीपीएस लंबित है। यह किसान जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करा लें। नहीं तो ऐसे किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। - डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed