{"_id":"5e78f9278ebc3e768f66198c","slug":"18-of-the-24-suspects-in-the-division-report-negative-saharanpur-news-mrt475048427","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 24 संदिग्धों में से 18 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 24 संदिग्धों में से 18 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
सहारनपुर के जिला चिकित्सालय में चिकित्सा के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : SAHARANPUR
मंडल में 24 संदिग्धों में से 18 की रिपोर्ट निगेटिव
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल में अब तक कुल 341 लोग कोरोना प्रभावित देशों से लौटे हैं, जिनमें से कुल 24 लोगों को आइसोलेट किया गया है। कोरोना वायरस की जांच के दौरान इनमें से 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि शेष छह की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कोरोना प्रभावित देशों से लौटने वालों में सहारनपुर जिले के 176, मुजफ्फरनगर जिले के 130 और शामली के 35 लोग शामिल हैं।
सहारनपुर में अब तक कुल सात लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जिनमें से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दो लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं, मुजफ्फरनगर में 11 लोगों को आइसोलेट किया गया था, जिसमें से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब कोई संदिग्ध वार्ड में नहीं है। शामली में छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा जा चुका है, जिनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव रही है। शेष चार की रिपोर्ट आना बाकी है। निगेटिव रिपोर्ट आने वाले संदिग्धों को घर भेज दिया गया है। तीनों जनपदों में अभी तक क्वारंटाइन वार्ड में कोई संदिग्ध नहीं है। खास बात यह है कि चीन के वुहान शहर से आए यात्रियों में सहारनपुर जिले का एक, मुजफ्फरनगर के तीन और शामली के पांच यात्री शामिल हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 87, मुजफ्फरनगर में 86 और शामली में 14 यात्रियों की 28 दिन की निगरानी पूर्ण की जा चुकी है।