फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डॉग स्क्वाड में शामिल श्वान इयान की बीमारी से मौत

डॉग स्क्वाड में शामिल श्वान इयान की बीमारी से मौत

Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
डॉग स्क्वाड में शामिल श्वान इयान की बीमारी से मौत
सहारनपुर। पुलिस की डॉग स्क्वाड टीम में शामिल सात वर्षीय श्वान इयान की मौत हो गई। इयान लगभग छह माह से किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर उसे श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सहारनपुर के डॉग स्क्वाड टीम का सदस्य श्वा इयान की मौत मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुई। छह माह से उसका उपचार आईवीआरआई बरेली से चल रहा था। बम निरोधक दस्ते में शामिल रहे इयान का कई महत्वपूर्ण मामलों में योगदान रहा। बिजनौर में लगभग पांच वर्ष पूर्व हुए बम विस्फोट के मामले में इयान ने एक बम को तलाशने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले वर्ष मुजफ्फरनगर में हुए कबाड़ में विस्फोट के मामले में भी इयान ने पुलिस की मदद की थी। डॉग हैंडलर अनिल कुमार राठी ने बताया कि इयान ने सात वर्ष तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर पुलिस की मदद की। विधानसभा ड्यूटी में लगाया गया, वीआईपी, वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में भी इयान आगे रहा। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की रैलियों में लगातार 40 दिन तक काम किया था। अनिल लाठी ने बताया कि इयान टीम के लिए महत्वपूर्ण था। उसके चले जाने का पूरी पुलिस को दुख है। मंगलवार को दोपहर इयान के शव को शहीद स्मारक पर लाया गया। जहां पूरे सम्मान के साथ इयान को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी यातायात विनीत भटनागर एवं डॉग स्क्वाड तथा क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed