{"_id":"5c5c7c5cbdec22738004f244","slug":"171549565020-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था पाहवा ने जीता बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था पाहवा ने जीता बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उदयपुर स्थित राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सहारनपुर की बॉक्सर आस्था पाहवा ने 69 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में वह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
27 जनवरी से एक फरवरी तक उदयपुर में चली प्रतियोगिता में आस्था पाहवा ने पहले मुकाबले में उत्तराखंड, दूसरे में जीयूजी हिसार, तीसरे में यूके आई केरल, चौथे मुकाबले में एसबीबीएस यूनिवर्सिटी भोपाल और छठे एवं फाइनल मुकाबले में एमजीएस यूनिवर्सिटी की मुक्केबाज को हराकर 69 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आस्था पाहवा रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा हैं। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्रा, कोच प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अनुज कुमार, संजीव पाहवा, पंकज कुमार, श्याम सिंह, सुशील राणा, प्रवीण यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जयेंद्र बालियान, स्वेतांक चौहान, प्रदीप कुमार, भरत शर्मा, रामशरण, विशाल मंसूरी, तबरेज अहमद, शिवनंदन यादव, ब्रिजेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।