{"_id":"5be9ce37bdec2269685b10c1","slug":"171542049335-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी खत्म, खुले दफ्तर, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी खत्म, खुले दफ्तर, उमड़ी भीड़
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी खत्म, खुले दफ्तर, उमड़ी भीड़
सहारनपुर। पंच महोत्सव की छुट्टियों के बाद सोमवार को बैंक और सरकारी कार्यालय खुल गए। बैंकों और कार्यालयों में भारी भीड़ रही। अवकाश के कारण रुके हुए कार्यों को लोगों ने निपटाया। इसके साथ ही अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए।
छोटी दीपावली से रविवार तक सभी सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहे। पांच दिन बाद सोमवार को कार्यालय और बैंक खुले। सुबह से ही बैंकों में लोगों की भीड़ लग गई। उपभोक्ताओं ने अवकाश के कारण बाधित हुए कार्यों को निपटाया। इसके अलावा जिन एटीएम मशीनों में नगदी खत्म हो गई थी। उनमें नगदी डाली गई, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इनके अलावा दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, कोषागार, नगर निगम, सहित सभी सरकारी कार्यालयों में पूरे दिन लोगों की चहल-पहल रही। छुट्टियों के कारण रुके कार्यों को पूरा कराया गया। विभागों में अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर अवकाश के कारण प्रभावित हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैंकों में रही ज्यादा भीड़
सोमवार को सरकारी और निजी बैंकों में भारी भीड़ रही। पांच दिन की छुट्टी के बाद लोगों ने अपना कार्य निपटाया। हकीकत नगर स्थित एक बैंक अपने लेनदेन करने आए रेलवे कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पांच दिन की छुट्टी के कारण दिक्कत उठानी पड़ी हैं। सोमवार को उन्होंने अपने खाते में चेक लगाया। पांच दिन से चेक उनके पास ही पड़ा था। हकीकतनगर निवासी दवा कारोबारी विरेंद्र बहल कोर्ट रोड स्थित एक बैंक में अपना काम कराने आए। विरेंद्र बहल का कहना है कि पांच दिन की छुट्टी से कारोबार प्रभावित हुआ है। कारोबार से संबंधित लेनदेन अटक गया था। अंबाला रोड स्थित एक बैंक में पैसे निकालने आए सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी अब्दुुल हमीद का कहना है कि वह एटीएम कार्ड से पैसा निकालना नहीं जानते हैं। इसलिए उन्हें बैंक ही आना पड़ता है। उन्हें इलाज के लिए पैसे चाहिए थे, लेकिन अवकाश के कारण दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
पांच दिन की छुट्टी से काम प्रभावित हुआ है। सोमवार को बैंकों में भीड़ रही। अभी दो-तीन दिन तक ऐसे ही भीड़ रहेगी। अवकाश के बाद व्यापारी और आम नागरिक लेनदेन के लिए बैंकों में पहुंचे रहे हैं। भीड़ होने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। - राजेश चौधरी, अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक