{"_id":"5ba7e204867a55019a1f8cba","slug":"171537729028-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों और जयघोष के साथ निकाली श्रीजी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों और जयघोष के साथ निकाली श्रीजी की शोभायात्रा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंडबाजों और जयघोष के साथ निकाली श्रीजी की शोभायात्रा
सहारनपुर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर श्री दिगंबर जैन बाल बोधनी सभा की ओर से लॉर्ड महावीरा एकेडमी परिसर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया। इसमें सभा के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैंडबाजों और जयघोष के साथ श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मदनपुरी कालोनी स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय से बाल बोधनी समिति के अध्यक्ष डॉ. जेडी जैन और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों, शिक्षकों और छात्रों द्वारा श्री जी की मूर्ति को पालकी में विराजमान की गई। सभी ने श्री जी का पावन अभिषेक और पूजन किया। सामूहिक पूजन राजीव जैन के नेतृत्व में श्रद्धाभाव से किया गया। 150 छात्रों ने शुद्घ वस्त्र धारण कर गीले द्रव्य से श्री जी का विधिवत पूजन किया। डॉ. जेडी जैन और आरसी जैन ने देव दर्शन, पूजन का महत्व तथा नित्य देव दर्शन का महत्व बताया। श्री जी के पूजन के बाद श्री जी की सवारी बैंडबाजों सहित मदनपुरी मंदिर में वापस लाई गई। जहां श्री जी की मूर्ति वेदी पर पुन: विराजमान की गई। आयोजन के दौरान प्रिया जैन, राजीव जैन, आयुष जैन, कशिश जैन, अर्चित जैन, महक जैन आदि मौजूद रहीं।
धूमधाम से निकाली जल कलश यात्रा
सहारनपुर। आवास विकास कालोनी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में बैंडबाजों के साथ जल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें छोटे-छोटे इंद्रों ने प्रतिभाग किया। यात्रा जैन मंदिर आवास विकास से चलकर जैन मंदिर चंद्रनगर पहुंची। वहां छोटे इंद्रों द्वारा जल लेकर जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक किया गया। यात्रा में पीयूष जैन, रजत जैन, प्रतीक जैन, हर्ष जैन, पारस जैन, शुभम जैन, आर्जव जैन, अभिनव जैन, पायस जैन, हार्दिक जैन, भव्य जैन आदि शामिल हुए।