फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला पंचायत 29 करोड़ में कराएगी विकास कार्य

जिला पंचायत 29 करोड़ में कराएगी विकास कार्य

Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत 29 करोड़ में कराएगी विकास कार्य
जिला पंचायत 29 करोड़ में कराएगी विकास कार्य
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत 29 करोड़ 16 लाख रुपये से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराएगी। राज्य वित्त योजना के तहत मिलने वाली इस धनराशि से सीसी सडकें, खड़ंजे और डामर की सडकें आदि बनाई जाएंगी। 15 सितंबर को इसकी कार्ययोजना पर विचार विमर्श करने के लिए जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों तमाम तरह से विकास कार्य कराती है। इनमें सीसी एवं डामर की सड़कें, खडंजे, नाले सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसके लिए जिला पंचायत अपने संसाधनों के साथ ही राज्य वित्त योजना के तहत मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल किया जाता है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉ. सुमनलता ने बताया कि 29.16 करोड़ रुपये धनराशि से जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 400 विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसमें सीसी एवं डामर की सडकें, मिटटी कार्य और खडंजे आदि शामिल हैं। कार्ययोजना पर मंथन करने के लिए 15 सितंबर को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यो के लिए ई टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जैसे-जैसे राज्य वित्त योजना की धनराशि प्राप्त होती रहेगी, उसी के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed