{"_id":"5b79bce242c792466e6ed8ba","slug":"171534704866-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क तो बना दी, डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क तो बना दी, डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण नहीं
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क तो बना दी, डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण नहीं
सहारनपुर। टेंडर में कुछ और व धरातल पर कुछ और कार्य हो रहे हैं। नगर निगम द्वारा इन दिनों शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की हालत कुछ ऐसी ही है। ऐसे में व्यवस्था पर सवाल उठने लाजिमी हैं। टेंडर के वितरित कार्यों पर पार्षद नजर बनाए हुए हैं, जो आगामी बोर्ड बैठक में इस मामले को उठाने की तैयारी भी कर चुके हैं।
घंटाघर से श्रीराम चौक नेहरू मार्केट तक सड़क निर्माण के साथ ही सड़क के बीच में सीमेंटेड डिवाइडर भी बनाया जाना प्रस्तावित था। सड़क को बने करीब तीन महीने बीत चुके हैं, मगर डिवाइडर आज तक नहीं बना है। डिवाइडर न होने की वजह से मार्केट में प्रतिदिन जाम लग रहा है, जिसकी वजह से आम आदमी परेशान है। इस प्रकार श्रीराम चौक से चौकी सराय तक सीसी रोड का निर्माण और दोनों ओर फुटपाथ बनाया जाना प्रस्तावित था। नगर निगम ने सीसी रोड तो बनवा दी, मगर साइड में फुटपाथ बनाने की बजाय सड़क के समानांतर टाइल्स बिछाई गई हैं, जिनपर दुकानदारों ने दुकानें बढ़ा ली हैं। नगर निगम घंटाघर से हसनपुर तक मॉडल रोड बना रहा है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाने हैं। यह फुटपाथ नाले के ऊपर स्लेब डालकर बनाया जाना है। घंटाघर से करीब 200 मीटर तक स्लेब डाल दिए गए हैं, मगर दुकानदारों ने फुटपाथ के लिए बिछाए गए स्लेब पर ही अतिक्रमण कर लिया है। टेंडर के विपरीत कार्यों को लेकर पार्षदों में नाराजगी है। बसपा पार्षद दल के नेता और पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि वह नगर निगम के निर्माण कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। स्वीकार किया कि जो कार्य चल रहे हैं, उनमें ज्यादातर में टेंडर की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है। यदि कार्य पूूर्ण हुए बिना ठेकेदारों को भुगतान किया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे और बोर्ड बैठक में जवाब मांगेंगे।
घंटाघर से श्रीराम चौक तक अतिक्रमण है, जिसकी वजह से डिवाइडर अभी बनाया जाना संभव नहीं है। श्रीराम चौक से चौकी सराय तक का निर्माण विकास प्राधिकरण ने कराया है। अब विकास प्राधिकरण ने क्यों फुटपाथ नहीं बनाया है यह अलग बात है। फिलहाल हमारा फोकस मॉडल रोड पर है जो घंटाघर से हसनपुर तक बनाई जा रही है। रही बात टेंडर के अनुरूप कार्य कि तो जो भी निगम के कार्य हैं, वह टेंडर की शर्तों से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
- संजीव वालिया, महापौर।