फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अव्यवस्थाओं के विरोध में यूआरएमयू का प्रदर्शन

अव्यवस्थाओं के विरोध में यूआरएमयू का प्रदर्शन

Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के विरोध में यूआरएमयू का प्रदर्शन
सहारनपुर। जर्जर सरकारी आवासों सहित अनेक अव्यवस्थाओं को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों पर कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है।
विज्ञापन

यूनियन के शाखा अध्यक्ष एसएस वालिया और सचिव अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर जर्जर हालत में हैं। किसी का दरवाजा टूटा है तो किसी की फर्श। कई आवासों की छतें टपकती हैं। चूंकि बरसात शुरू हो चुकी है। ऐसे में अधिक परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बार-बार मांग करने के बावजूद आवासों में सुधार नहीं हो रहा है। पानी की सप्लाई भी 24 घंटे नहीं होती है, जिसकी वजह से भी परेशानियां रहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेलवे अधिकारी लोगों को रेलवे की जमीनों पर कब्जा करा रहे हैं। तमाम तरह की अव्यवस्थाएं हावी हैं, मगर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में अतुल पाराशर, रामप्रीत, शशी, राजेंद्र सिंह, ताराचंद, सुभाष चंद, संजय सिंह, मुकेश कुमार, ब्रह्मपाल, पवन कुमार, उपेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed