{"_id":"5b2aa3d14f1c1bc96b8b734f","slug":"171529521105-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आंकड़ेबाजी पर बिफरे जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आंकड़ेबाजी पर बिफरे जनप्रतिनिधि
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी फर्जी आंकड़ेबाजी से बाज आए। अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में पारदर्शिता लाएं। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सांसद ने विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।
विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अधिकारियों को दिशा निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। किसानों के हितों की किसी भी स्तर पर अनदेखी क्षमा योग्य नहीं होगी। जो बैंक किसानों को ऋण देने में हीलाहवाली करते है, उन्हें चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए। जिन ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों के ओवर फ्लो की स्थिति बनी हुई है, उसे अधिकारी गंभीरता से लें। पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों को तत्काल पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि बाढ़ से पूर्व ही प्रबंधन के सभी कार्य समय से पूरा कर लिए जाए। कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता बरती जाए। पात्र लोगों को योजना का लाभ देने के लिए सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 का पुन: सर्वेक्षण कराया जाए। विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए जिन कॉलोनियों में बिजली पहले से ही मौजूद है, वहां नए विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर तारों को तत्काल प्रभाव से बदलवाएं। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि तालाबों की खुदाई में पारदर्शिता के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी विधानसभा वार सूची उपलब्ध कराई जाए। विधायक देवेंद्र निम कहा कि जर्जर तारों को तत्काल प्रभाव से बदलवाया जाए। विधायक नरेश सैनी ने कहा कि घाड़ क्षेत्र में पेयजल की समस्या चिंता का विषय बनी हुई है। विधायक निधि से लगने वाले हैंडपंप अधिक गहराई में लगाए जाएं। मेयर संजीव वालिया ने शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले 32 ग्रामों को समयबद्ध तरीके से खुले में शौच से मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक दुष्यंत सिंह समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में नहीं पहुंचे सीएमओ, मांगा स्पष्टीकरण
सहारनपुर। स्वास्थ्य एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित जानकारी नहीं दिए जाने पर सांसद ने नाराजगी जताई। बैठक में सीएमओ बीएस सोढ़ी नहीं पहुंचे। उनकी जगह एडिशनल सीएमओ ने बैठक में भाग लिया, जो स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जानकारियां नहीं दे पाए। सांसद ने उन्हें फटकार लगाई। सीएमओ से बैठक में नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांगा गया। सांसद ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरी तैयारी के साथ अधिकारी प्रतिभाग करें।