फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को विदाई दी

सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को विदाई दी

Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को विदाई दी
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को विदाई दी
विज्ञापन

बेहट। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव एसपी सिंह का स्थानांतरण होने पर सोमवार को समिति बोर्ड द्वारा उन्हें कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। बोर्ड ने नए सचिव का भी चार्ज संभालने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा ने कहा कि एसपी सिंह ने यहां पांच वर्ष के कार्यकाल में समिति को कर्ज से उबारने के साथ ही किसानों की समस्याओं का बेहतर ढंग से निदान किया। गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन चौधरी भोपाल सिंह ने कहा कि एसपी सिंह ने बोर्ड और किसानों को साथ लेकर संघर्ष किया, उसी का परिणाम है, कि आज समिति बुरे दौर से निकल कर अच्छी स्थिति में है। सचिव एसपी सिंह ने कहा कि बोर्ड, किसानों और स्टाफ के सहयोग से वे बेहतर कर सके हैं। नवांगतुक सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि वे सभी को आश्वस्त करते है कि सभी को साथ लेकर किसान हित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम को एससीडीआई मो. मुर्तजा ने संबोधित किया। इस अवसर पर राकेश चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, बलवीर सिंह, विनय चौहान, राजू चौधरी, हरपाल सिंह प्रधान, हरपाल सैनी, सुनील राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed