{"_id":"5b085ea34f1c1b8b6e8b4a84","slug":"171527275171-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के 48 महीने यूपीए सरकार के 48 साल पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के 48 महीने यूपीए सरकार के 48 साल पर भारी
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के 48 महीने यूपीए सरकार के 48 साल पर भारी
सहारनपुर। प्रदेेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 48 महीने का कार्यकाल यूपीए सरकार के 48 वर्ष के कार्यकाल पर भारी है। भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में देश ने तेजी से तरक्की की है। पूरी दुनिया में आज हिंदुस्तान की अलग पहचान बनी है। दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि चार वर्ष में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा सरकार ने विकास कराया और भ्रष्टाचार को खत्म किया। देश को घोटाला मुक्त सरकार दी। पूर्व की सरकार में रोजाना कोई ना कोई नया घोटाला सामने आता था। केंद्र सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ग्राम्य विकास मंत्री डा. महेंद्र सिंह, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विजयपाल तोमर, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक मोंगा, मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा मौजूद रहे।
राहुल गांधी के आरोप झूठे
सहारनपुर। कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पाकिस्तान से चीनी मंगवाए जाने के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप झूठे हैं। देश के एक राज्य सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही चीनी का इतना उत्पादन होता है कि पूरा देश एक वर्ष तक चीनी खा सकता है।