फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बिडवी पर आठवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

बिडवी पर आठवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिडवी पर आठवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
अंबेहटा (सहारनपुर)। बिड़वी शुगर मिल गेट पर चल रहा किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल भी शुक्रवार को जारी रही। धरना स्थल पर किसान हित एवं गो सेवा समिति के सचिव अनूप सिंह व अनिल बांदूखेड़ी ने कहा कि देश के अंदर 70 प्रतिशत आबादी किसानों की है जो लोगों का पेट भरने का काम करते हैं। लेकिन सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। समिति के अध्यक्ष चौधरी कृष्णकांत ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अपना हक लेकर रहेंगे। कहा कि एक दिन वह आयेगा जब सरकार व मिल प्रशासन को किसानों की मिल चलाने संबंधी मांग को मानना पडे़गा। धरनारत किसानों ने शुक्रवार को एक बार फिर से कैराना लोकसभा के उन चुनाव के बहिष्कार के अपने निर्णय को दोहराया। शुक्रवार को हुई क्रमिक भूख हड़ताल पर भूप सिंह बांदूखेड़ी, नेपाल सिंह बिजनाखेड़ी, रमेश सहजवा, मंजीत कुमार दैदनोर व बलबीर सिंह बिड़वी आदि किसान बैठे। धरने की अध्यक्षता चौधरी भोपाल सिंह बिजनाखेड़ी व संचालन श्याम सिंह ने किया। धरने पर बैठने वालों में प्रवीण बांदूखेड़ी, अतुल फंदपुरी, वेदपाल, विपिन, कटार सिंह, सिताब सिंह, धर्मपाल सैनी, नितिन शर्मा, राजेश, संजय प्रधान, प्रमोद, नीटू, सीटू, यशपाल, अमी सिंह प्रधान आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed