फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुराइयों को त्यागकर अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें : मुफ्ती मुजम्मिल

बुराइयों को त्यागकर अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें : मुफ्ती मुजम्मिल

Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बुराइयों को त्यागकर अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें : मुफ्ती मुजम्मिल
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती मुजम्मिल कासमी ने कहा कि सभी लोगों को चाहिए कि वह बुराइयों को त्यागकर अल्लाह के बताए रास्ते पर चलकर अपनी जिंदगी गुजारें। क्योंकि समाज में फैली बुराइयां अल्लाह के गुस्से का सबब बनती हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रेती चौक स्थित मदरसा रियाजुल उलूम में सोमवार को आयोजित दस्तारबंदी कार्यक्रम में मौलाना मुजम्मिल कासमी ने कहा कि अगर दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल करनी है तो अल्लाह व उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि हमें जागना चाहिए ताकि सांप्रदायिक ताकतों का अच्छे अखलाक से मुकाबला किया जा सके। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कुरआन करीम की अजमत पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरआन करीम अल्लाह का कलाम है जो लोग इसे अपने सीनों में महफूज करते हैं वह दुनिया में भी इज्जत पाते हैं और आखिरत में भी उनका अलग ही स्थान होगा। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को कुरआन करीम की तालीम अवश्य दिलाने का आहवान किया। कार्यक्रम में कुरआन करीम हिफ्ज करने वाले पांच बच्चों की दस्तारबंदी की गई साथ ही पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। इस मौके पर जमालुद्दीन अंसारी, मुफ्ती अखलाक, मौलाना नदीमुलवाजदी, सदरुद्दीन अंसारी, डा. डीके जैन, अब्दुल कादिर, मौलाना महमूद, हाजी तालिब, शहजाद, हाजी यासीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed