{"_id":"5ad645e14f1c1b5d098b5088","slug":"171523992033-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी ध्वस्त
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सांवलपुर नवादा रोड पर करीब दो साल से अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया है। प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी में हुए निर्माण और डिमार्केशन कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल होने की वजह से विरोध नहीं हो सका।
प्रभारी सचिव डीपी सिंह ने बताया कि सांवलपुर नवादा रोड पर काजीपुरा के पास करीब 40 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। एक भवन का निर्माण भी किया हुआ था। प्लॉटिंग के लिए डिमार्केशन का कार्य और सड़कों के लिए मिट्टी डाली जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी की जांच की, जिसमें कॉलोनी अवैध पाई गई। मौके पर मिले सोनू कुमार ने बताया कि बिजली के पोल पुराने हैं तथा कृषि योग्य भूमि को भूखंडों में विभाजित किया जा रहा है, जिसको बेचा जाएगा। इसका उद्घाटन 19 जून 2016 को किया गया है। विभाग की ओर से कार्यवाही की गई थी, जिसका वाद विचाराधीन है। प्रकरण में अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश 24 जून 2016 को प्रतिवादी को दिए गए थे। मगर इसके बावजूद प्रतिवादी ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कॉलोनी को एक बार ध्वस्त किया जा चुका है। मगर कॉलोनाइजर ने पुन: काम शुरू कराकर फिर से प्लॉटों की बिक्री शुरू की हुई थी। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने एक बार फिर 17 अप्रैल 2018 मंगलवार को जेसीबी ले जाकर कॉलोनी को ध्वस्त किया। प्राधिकरण टीम के साथ भारी पुलिस बल होने की वजह से किसी तरह का विरोध नहीं हो सका।