{"_id":"5ad4f1574f1c1b57098b4f7e","slug":"171523904855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के अनुरूप काम करें पूरा : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के अनुरूप काम करें पूरा : सीडीओ
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को पूरा कर लिया जाए। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन और जिला पंचायज राज अधिकारी सतीश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जून तक जिले में खुले में शौच से मुक्त किया जाना है। इसलिए निर्धारित समय में काम को पूरा कर लें। डीपीआरओ ने कहा कि कोताही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धांधली करने वाले कर्मचारियों और प्रधानों की जांच कराई जाएगी।
-----------------------------------
ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला मंत्री योगेंद्र सिरोही ने कहा कि जनपद में तैनात सफाई कर्मचारियों उनके मूल राजस्व ग्राम से हटाकर किसी अन्य गांव में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो गलत है। अगर किसी सफाई कर्मचारी से शिकायत है तो विकल्प के आधार पर उसका स्थानांतरण किया जाए। इसके अलावा अन्य समस्याओं से जिला पंचायत राज अधिकारी को अवगत कराया।