{"_id":"5ad266c24f1c1b87028b494a","slug":"171523738306-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैठ बाजार में सात दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैठ बाजार में सात दुकानों में लगी आग
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैठ बाजार में सात दुकानों में लगी आग
बेहट। मिर्जापुर के पैठ बाजार में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा जल गया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
शनिवार को मिर्जापुर में पैठ बाजार लगता है, जिससे लोग सप्ताह भर का सामान खरीदते हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई और हवा तेज होने से बाजार में लगी कपड़े की दुकानों तक पहुंच गई। आग सबसे पहले अवधेश की कपड़े की दुकान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और कपड़े की सात दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा कपड़ा कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। सूचना पर थाने में खड़ी दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यदि दमकल को पहुंचने में देर हो जाती तो अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ जातीं।
आग लगने से दुकानदार अवधेश निवासी दाऊदपुरा का डेढ़ लाख रुपये, परमजीत निवासी बेहट का दो लाख रुपये, प्रवीण खुराना निवासी बेहट का 70 हजार रुपये का कपड़ा जल गया। इसके अलावा रमेश कुमार महेश्वरी, बिट्टू खुराना निवासी बेहट आदि की दुकानों में भी काफी नुकसान हुआ। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।