फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वास्थ्य विभाग के लिपिक 20 अप्रैल को करेंगे हड़ताल

स्वास्थ्य विभाग के लिपिक 20 अप्रैल को करेंगे हड़ताल

Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के लिपिक 20 अप्रैल को करेंगे हड़ताल
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लिपिक वर्ग ने 20 अप्रैल को कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर रहने का एलान किया है। 25 अप्रैल को वह अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि एसोसिएशन कई बार अपनी मांगों को शासन के समक्ष रख चुकी है। शासन लगातार गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है, जिसे लेकर प्रदेश भर के लिपिक वर्ग में रोष है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के स्वास्थ्य विभाग के सभी 70 लिपिक 17 से 19 अप्रैल तक बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। 20 अप्रैल को सभी लिपिक कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल पर रहेंगे, जबकि 25 अप्रैल को लखनऊ में धरना और प्रदर्शन करेंगे, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने सभी लिपिकों से आंदोलन में हिस्सा लेकर सफल बनाने की अपील की। बैठक को रूबी ममता नायर और प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में शशि कुमार सैनी, सुंदरपाल, अथर अली खान, मांगेराम, अनिल सैनी, अशोक कुमार, अर्चना भटनागर, पारस सिंह, रंजना भल्ला, बिनलकांत बीनू, विशाल वैध, अनूप सिंह लांबा, फरहत इकबाल, भावना रावत, दीपमाला शर्मा, सचिन सैनी, संगीता, कामिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed