{"_id":"5ac910514f1c1bed618b62bf","slug":"171523126353-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया की मदद करने वाले कर्मचारी दंडित होंगे: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया की मदद करने वाले कर्मचारी दंडित होंगे: जिलाधिकारी
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों और उनकी मदद करने वाले कर्मचारियों को दंडित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों से कहा कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। भू-माफिया पोर्टल पर जमीन का कब्जा जिस विभाग का है उसी को कब्जा मुक्त कराने की जिम्मेदारी होगी।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एंटी भू-माफिया टॉस्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भू-माफिया से साठ-गांठ करने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध गोपनीय रिपोर्ट पेश करें। भूमाफिया के सहयोगी कर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम से कहा कि कुछ तहसीलों से लेखपालों की शिकायतें आ रही हैं ऐसे भ्रष्ट लेखपालों को दंडित किया जाए। किसी भी स्तर पर गरीब और किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सभी एसडीएम आदि रहे।