{"_id":"5ac3cebc4f1c1bd8618b53fe","slug":"171522781884-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। देवी बाला सुंदरी मेले में अंतर्राष्ट्रीय दंगल में नेपाल के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया।
राष्ट्रीय एकता विशाल कुश्ती दंगल के तत्वावधान में देवी बाला सुंदरी मेले में दंगल का उद्घाटन मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल ने किया। दंगल आयोजकों ने पगड़ी बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। पहली कुश्ती में मो. फेज सीकरी ने इरशाद चिलकाना को पटखनी दी। इसके बाद नेपाल के पहलवान शेखर थापा तथा चंडीगढ़ के पहलवान अशोक और गुरपाल मलकपुर एवं मिन्नी गोलू पहलवान राजस्थान, मुजफ्फरनगर के पप्पू की कुश्ती सियासत पहलवान खिदराबाद के साथ हुई। कुश्ती बिना किसी निर्णय के बराबरी पर संपन्न हुई। राजा पहलवान खेड़ी सहारनपुर एवं बबलू पहलवान चंडीगढ़, बशीर गोला पहलवान मेरठ एवं राशिद पहलवान गंगोह के बीच हुई कुश्ती भी बिना किसी हार जीत के पूरी हुई। महिला पहलवान सुल्ताना खान लखनऊ ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल में जिले भर के लोग भारी संख्या में कुश्ती देखने पहुंचे। इस दौरान राजीव सिंघल, चेयरमैन अकबर कुरैशी, तेजपाल सिंह, बालकृष्ण शर्मा, एजाज कुरैशी, कुर्बान, रामकुमार भारद्वाज आदि थे।