फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाएगा ग्लूकोज

पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाएगा ग्लूकोज

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाएगा ग्लूकोज
पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाएगा ग्लूकोज
विज्ञापन

सहारनपुर। अपराध और अपराधियों पर काबू पाने के लिए पसीना बहाने वाली यूपी पुलिस को अब भीषण गर्मी से पसीना-पसीना होने से कुछ राहत मिलेगी। कड़ी धूप में ड्यूटी के दौरान पानी के लिए भी इधर-उधर भटकने वाले पुलिसकर्मियों को अब एनर्जी बनाए रखने के लिए ग्लूकोज दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्हें स्वच्छ जल और बिस्कुट तक देने की तैयारी है। इसके लिए यूपी पुलिस के मुखिया ने प्रदेश में नई पहल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी माह से यह प्लान अमल में आ जाएगा।
सहारनपुर में दौरे के समय पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने मंडल में अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण पर भी फोकस किया है। डीजीपी के सामने गर्मी के दिनों में ड्यूटी देने के समय आने वाली कुछ समस्याएं सामने आईं। इनमें बताया गया कि गर्मी के दिनों में पुलिस जवानों के लिए ड्यूटी करना मुश्किल हो जाता है। चाहे चौराहों पर रोजाना की ड्यूटी हो या फिर किसी घटना और अपराध के समय कड़ी धूप में लंबे समय तक मौजूद रहने की मजबूरी। ऐसे हालात को देखते हुए ही डीजीपी ने गर्मी में पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से स्वच्छ पानी, बिस्कुट के साथ ही एनर्जी ड्रिंक ग्लूकोज देने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि डीजीपी ने अपने दौरे के समय पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से मच्छरों के काटने जैसी समस्या के बारे में भी पूछा था। उनका यह व्यवहार काफी पसंद किया गया। उनके ऐसे व्यवहार को देखते हुए ही अब गर्मी से बचाव के लिए बताए गए प्लान के जल्द अमल की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्लान पर शुरू कर दिया है काम : सचान
- डीजीपी के निर्देश पर भीषण गर्मी में चौराहों पर ड्यूटी करने वाले सिविल, यातायात और होमगार्ड के जवानों को जल्द ही नियमित रुप से ग्लूकोज, शुद्ध जल और बिस्कुट उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें धूप की मार से बचाया जा सके। इस प्लान पर काम शुरू हो गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में यह व्यवस्था आगामी एक सप्ताह में लागू करने की तैयारी है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसा किया जाएगा।
शरद सचान, पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed