फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडी समिति में बनेगा कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट

मंडी समिति में बनेगा कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में बनेगा कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में अनेक सुधार होने प्रस्तावित हैं। इन्हीं में से एक है कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट, जो मंडी समिति में लगाया जाएगा। प्लांट की स्थापना के बाद सहारनपुर में बड़े पैमाने पर होने वाले फल और सब्जियों के उत्पादन को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यानी फल और सब्जियां ज्यादा दिन तक सुरक्षित रह सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर फलों और सब्जियों का उत्पादन होता है। यहां का आम, देश ही नहीं, विदेशों तक में सहारनपुर को पहचान दिला रहा है। विभाग आम के बाद लीची उत्पादन बढ़ाने के लिए बागवानों को प्रोत्साहित कर रहा है। इनके अलावा अमरूद, आडू और अन्य फलों का भी यहां खासा उत्पादन होता है। इससे भी खास बात यह है कि कश्मीर नजदीक होने की वजह से यहां बड़े स्तर पर सेब और अन्य फलों का आयात भी होता है। फलों को लंबे समय तक बचाने के लिए सहारनपुर के पास कोई कोल्ड स्टोर नहीं है। इसकी वजह से भारी मात्रा में फल सड़ जाते हैं, जिससे किसान के साथ ही व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। सब्जियों की बात करें तो हर तरह की हरी सब्जी सहारनपुर में उगाई जाती है। हर सब्जियों के साथ ही ठीक वही समस्या है जो फलों के साथ है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना में कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके बाद न केवल फल और सब्जियों को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा, बल्कि उनसे जूस, शेक, मुरब्बे, जैली, तमाम तरह के अचार आदि भी तैयार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


लोजिस्टिक सेंटर भी बनेगा
कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट के साथ ही लोजेस्टिक सेंटर भी बनाया जाएगा। लोजेस्टिक का मतलब रसद से है।
पैदा होने वाले फल और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए प्लांट के रूप में स्थान मिलेगा। रसद आमतौर पर विस्तृत संगठन और एक जटिल परिचालन के कार्यान्वयन है। एक सामान्य व्यवसाय अर्थ में रसद ग्राहक या निगमों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मूल बिंदु और खपत के बीच की वस्तुओं के प्रवाह का प्रबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत मंडी समिति में कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में मंडी के अधिकारियों से बात चल रही है। मंडी समिति के अधिकारियों से सलाह मशवरा करने के बाद कोल्ड स्टोरेज एंड फूड प्रोसेसिंग प्लांट पर काम किया जाएगा।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed