{"_id":"5abd2a1f4f1c1bce618b45bd","slug":"171522346527-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर मशीन से कुचलकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर मशीन से कुचलकर व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिक्सर मशीन से कुचलकर व्यक्ति की मौत
सरसावा। शाहजहांपुर गांव में बुधवार देर रात मिक्सर मशीन के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी।
ग्राम शाहजहांपुर निवासी पिरथी 48 वर्ष पुत्र आत्माराम गांव में ही भेड़ बकरियां पालकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहा था। बताया जाता है कि पिरथी रोजाना की तरह गांव में ही एक धर्मकांटे के पास अपनी भेड़ बकरियों को बाड़े में बंद कर पास ही खाट पर सो रहा था। बीती रात साढ़े 10 बजे के करीब एक व्यक्ति रेत, बजरी को मिक्स करने वाली मशीन को लेकर आया तथा मोड़कर वापस जाने लगा। बताया जाता है कि रात में अंधेरा होने के कारण मशीन बैक करते समय चालक खाट पर सो रहे पिरथी को देख नहीं पाया और मशीन उसके ऊपर चढ़ गई। जैसे ही मशीन सोए हुए व्यक्ति के ऊपर चढ़ी तो वो बहुत तेज आवाज में चीखा तब घबराकर चालक ने मशीन को आगे किया और उसकोे उठाया। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी तथा परिजनों को घटना की सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाहजहांपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ओमवीर सिंह ने मामले में कोई तहरीर नहीं आई है तथा मशीन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।