{"_id":"5a5cf2bd4f1c1b87268b497d","slug":"171516040893-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सलामती के लिए किन्नरों ने निकाली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सलामती के लिए किन्नरों ने निकाली यात्रा
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की सलामती के लिए मगंलामुखी समाज ने निकाली यात्रा
नानौता (सहारनपुर)। बच्चों की सलामती के लिए मगंलामुखी समाज द्वारा नगर में बैंड बाजों सहित हनुमान मंदिर तक एक यात्रा निकाली। जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी यात्रा को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया।
सोमवार को नगर के मगंलामुखी समाज द्वारा अपने मकान से लेकर नगर के संजय चौक से हनुमान मंदिर तक नाचते-गाते हुए यात्रा निकाली। यात्रा में इस दौरान मगंलामुखी द्वारा नगर में सोनिया उर्फ सोनी को गद्दी पर बैठाया गया। यात्रा में पंजाब, सहारनपुर, दिल्ली, मेरठ, बघरा, देवबंद, पुरकाजी, थानाभवन और अन्य शहरों के मगंलामुखी ने भाग लिया। मुखिया रेशमा और सोनिया ने बताया कि यह यात्रा लोगों के होने वाले बच्चों की सलामती के लिए होती है। इसके लिए हनुमान मंदिर में एक चांदी का छत्र और पीतल का घंटा चढ़ाया जाएगा। इसके अलावा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। ताकि ईश्वर की कृपा सभी के बच्चों पर बनी रहे। इस दौरान चांदनी, रेशमा, बबीता, सिमरन, लक्ष्मी, सोनिया, महक, सपना, वंदना, शालू आदि उपस्थित रहे।