{"_id":"5a5cf2a94f1c1b84268b4a0d","slug":"171516040873-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातियों को बंधन को तोड़ देश हित में एक हो हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातियों को बंधन को तोड़ देश हित में एक हो हिंदू
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हित के लिए हिंदुओं को जातियों की बेड़ियों को तोड़ कर एक होना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी ताकतें हमें जातियों में बांट कर धर्म के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।
गांव रसूलपुर कलां में आयोजित विचार गोष्ठी में ठा. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज का सुरक्षा चक्र है। श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा ने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार के अंदर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। बच्चों को श्रीराम और श्री कृष्ण के बारे में अवगत कराए। डॉ. देवेंद्र सिंह और मिशन वंदेमातरम के विजयकांत चौहान ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुरातन हैं। ऐसे में हमें अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। इसकी रक्षा के लिए युवाओं को सदैव तत्पर भी रहना होगा। जिला महामंत्री अमित धीमान, शिवम जोगी, पंकज भैया, मधुसूदन आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सुमेर चंद उपाध्याय और संचालन जयद्रथ सिंह ने किया। इस मौके पर मोंटी सैनी, राम कुमार, अवनीश कांबोज, मा श्रवण, मा रामेंद्र सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, रामकुमार, दीपक सैनी, धर्मदेव महाराज, साक्षी, वैशाली, गरीमा, प्राची, निधि, पाखी, विशाखा आदि मौजूद रहे।