फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बीएलओ की ड्यूटी से इंकार करने वाले अध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

बीएलओ की ड्यूटी से इंकार करने वाले अध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ की ड्यूटी से इंकार करने वाले अध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बीएलओ की ड्यूटी से इंकार करने वाले 31 अध्यापकों व शिक्षामित्रों को कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी कर तीन दिन में बीएलओ का नियुक्ति पत्र प्राप्त कर स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बीआरसी में 31 अध्यापक व शिक्षामित्रों को भेजे गए नोटिस में लिखा है कि उनको 16 नवंबर 2017 को बूथ लेवल अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया था जिसका ड्यूटी पत्र खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उनको प्राप्त कराया जाना था। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आख्या दी गई है कि उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी का कार्य करने से मना कर दिया था। नोटिस में यह भी लिखा है कि तहसील मुख्यालय से तत्काल अपनी ड्यूटी पत्र प्राप्त करें तथा उनके द्वारा किन कारणों से ड्यूटी पत्र लेने से इंकार किया गया इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण अद्योहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें। यदि तीन दिन के अंदर कोई लिखित/मौखिक संतोषजनक स्पष्टीकरण तथा ड्यूटी पत्र नहीं प्राप्त किया गया तो ऐसे में उनके खिलाफ निर्वाचक की धारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा -32 में दिए गये प्रावधानों की कार्रवाई तथा एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी। उधर इस संबंध में तहसील रामपुर के रजिस्ट्रार कानूनगो महेंद्र शर्मा ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी मना करने वाले करीब 31 अध्यापकों के नोटिस उनके कार्यालय में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed