{"_id":"5a3418084f1c1b74698c1fff","slug":"171513363464-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा हिंजामं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा हिंजामं
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को शून्य पर लाने, आमजन को शासन की नीतियों से लाभान्वित कराने में शिथिलता बरतने तथा सरकार की मंशा के अनुरूप जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्य न करना भाजपा के लिए खतरे का संकेत है।
शुक्रवार को हिंजामं कार्यालय पर बैठक में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में नौजवानों ने 80 प्रतिशत मतदान कर भाजपा को विजय दिलाई थी। परंतु मोदी व योगी के विचारों को धरातल पर स्थापित न करने से जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण जनता स्वयं को ठगा सा महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी धन कमाने में जुटे हैं। उनकी कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधियों को सजगता से काम करना होगा। यदि जनप्रतिनिधियों ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो हिंदू जागरण मंच निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ संघर्ष करेगा। जिला महासचिव अमित धीमान ने कहा कि भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को बंद कराने के लिए कड़े संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। इस कार्य के लिए 24 दिसंबर को अभ्यास वर्ग के माध्यम से भ्रष्टाचार रोकने की रणनीति को अंजाम देगा। अध्यक्षता रविनंदन सिंह व संचालन चौधरी शेषपाल ने किया।