{"_id":"5a21a11a4f1c1b69678bf7a0","slug":"171512153370-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स रोगियों से घृणा करना मानवीयता के खिलाफ: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स रोगियों से घृणा करना मानवीयता के खिलाफ: सीएमओ
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स रोगियों से घृणा करना मानवीयता के खिलाफ : सीएमओ
सहारनपुर। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने कहा कि एड्स रोगियों से घृणा करना मानवीयता के खिलाफ है। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में राइट टू हेल्थ विषय पर आयोजित माई हेल्थ, माई राइट गोष्ठी में विद्यार्थियों के बीच पोस्टर, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
जिला अस्पताल के टीबी सेनेटोरियम हॉल में आयोजित गोष्ठी की मुख्य अतिथि अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. आभा गुप्ता रहीं, जबकि अध्यक्षता सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने की। आभा गुप्ता ने कहा कि एड्स से बचने का सबसे बेहतर तरीका इससे बचाव की जानकारी होना है। किशोर और युवाओं को जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम होने चाहिएं। सीएमओ ने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि एचआईवी की पुष्टि होने के बावजूद मरीज किसी को बता नहीं पाता है। इसी संकोच की वजह से वह इलाज नहीं कराता है, जिससे उसकी समस्या बढ़ती जाती है। साथ ही परिवार तक के लोग भेदभाव करने लगते हैं, जबकि एचआईवी होने के अन्य भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में खालसा पब्लिक स्कूल पहले, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल दूसरे तथा गुरु नानक ब्वायज इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज ने पहला, खालसा पब्लिक स्कूल ने दूसरा तथा गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन, डॉ. धर्मवीर, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. अखिल टंडन, डॉ. केएन श्रीवास्तव, शिवांका गौड़, अरविंद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, एमपी सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
-------------------------------------
एड्स दिवस पर हस्ताक्षर अभियान चलाया
सहारनपुर। एड्स दिवस पर भारत सेवा संस्थान की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने अपने विचार रखे। परियोजना निदेशक मंसूर ने एचआईवी और एड्स से बचने की जानकारी दी। अभियान के तहत 350 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए। अभियान को सफल बनाने में शमशुलहक अंसारी, सीमा खान, विमलावती, फैजान, वजियपाल, सुरभि अग्रवाल, वरीशा, अनीता, रचना, नीरज, सुनील कुमार, आशु कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------------------------------
एड्स को लेकर विद्यार्थियों ने की परिचर्चा
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीसरी इकाई की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान ने एड्स से बचने की जानकारी विद्यार्थियों को दी। प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, डॉ. डीआर मोहन ने भी एड्स के नुकसान बताते हुए इससे बचने को अनेक अहतियात बरतने की अपील की। इस दौरान सोबिया, दीपा, सूरजमुखी, रुबीना, बरखा, सोनू सिंह, सागर गौतम, सलमान, विकल, शुभम, मुर्सलीन आदि रहे।
--------------------------------------
नाटिका के जरिये किए एड्स के प्रति जागरूक
सहारनपुर। एड्स दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा नौ की छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिये एड्स से बचने की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने छात्राओं को एड्स के कारण और निवारण की जानकारी दी।