{"_id":"5a0893b74f1c1bb6678bb43a","slug":"171510511543-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवैया नहीं बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवैया नहीं बदला
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव।
योगी सरकार में भी सरकारी कर्मचारियों के काम करने का रवैया नहीं बदला है। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर भी कानूनगो ने बिना निस्तारण किए ही पीड़िता विधवा के हस्ताक्षर करा लिए। पीड़िता ने पुन: कानूनगो के विरुद्ध मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला गांव महेशपुर का है। यहां कि निवासी विधवा कोमल देवी पत्नी स्व जनेश्वर शर्मा ने जमीनी संबंधित मामले में जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। आरोप है कि शिकायत पर निस्तारण को पहुंचे कानूनगो, हल्का लेखपाल ने विपक्षी से सांठगांठ कर शिकायत का निस्तारण किए बिना ही पीड़िता से हस्ताक्षर कराकर उसे चुप बैठने की धमकी दी। पीड़िता ने कानूनगो, लेखपाल के विरुद्ध शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम स्पीड पोस्ट से शिकायत भेजकर आरोपी पक्ष द्वारा पौत्र को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके देवर जेठ उसके पति के हिस्से की जमीन को हड़पना चाहते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।