फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरसावा चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत

सरसावा चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत

Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सरसावा चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत
सरसावा चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

सरसावा। सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में डीएम पीके पांडेय ने किसानों को आश्वस्त किया कि पिछले सत्र का गन्ना मूल्य बकाया जल्द दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए भी शासन को पत्र भेजा जाएगा।
बृहस्पतिवार को सहकारी चीनी मिल सरसावा के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे मिल के सभापति एवं जिलाधिकारी पीके पांडेय तथा पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने तौल कांटे का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ने की पहली ट्राली लाने वाले किसान अवनीश कांबोज तथा बुग्गी लाने वाले किसान राजेंद्र सैनी का शॉल ओढ़ाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने मंत्रोच्चारण के बीच केन कैरियर में गन्ना डाला तथा मेन स्विच ऑन कर चीनी मिल का पेराई सत्र आरंभ कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें किसानों का गन्ने का बकाया देने, गन्ना क्रय केंद्रो पर पर्चियों के समान वितरण, गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी तथा वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जिलाधिकारी से मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिये मंजूरी देने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि पेराई क्षमता बढ़ाने के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद ये संभव हो जाएगा। इस अवसर पर सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सीएस शर्मा, मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल, सहकारी समिति के सचिव पीके सिंह, समिति के सभापति राकेश चौधरी, आरके रस्तोगी, सीसीओ आरएस पासवान, धर्मेंद्र सैनी, मित्रपाल सैनी, अरशद चौधरी, शराफत चौधरी, राजकुमार चौहान, श्रमिक नेता राजवीर पंवार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed