{"_id":"59f8cc654f1c1bd8538ba211","slug":"171509477477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकमऊ में ट्रांसफार्मर फटा, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकमऊ में ट्रांसफार्मर फटा, भगदड़ मची
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मानकमऊ में अत्यधिक लोड के चलते धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया। ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल पास से गुजर रहे लोगों पर पड़ा। जिससे दो महिलाओं समेत कई लोग झुलस गए। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
विद्युत निगम के देहात क्षेत्र में स्थित मानकमऊ में मंगलवार को सड़क किनारे रखा एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल वहां से गुजर रहे लोगों पर पड़ा। जिससे दो महिलाओं समेत सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर कई दिन से ओवरलोड चल रहा था। तेज आवाज हो रही थर। जिसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन विद्युत निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यहां पर अधिक लोड वाला ट्रांसफार्मर रखने के लिए कई बार मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इस संबंध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।