{"_id":"59f384844f1c1b65548b98d9","slug":"171509131396-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की सहमति से कराया प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों की सहमति से कराया प्रेम विवाह
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार शाम एक सजातीय प्रेमी युगल का क्षेत्रवासियों एवं पुलिस के सहयोग से कस्बे के आर्यसमाज में दोनों परिवारों की उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराया गया।
बता दे कि गांव नगली महनाज निवासी राजेश और बसेडा निवासी गीता का पिछले काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था, जिसके चलते दोनों दो दिन पूर्व घर से फरार हो गये थे। इसकी तहरीर युवती के पिता ने युवक पर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में दी थी। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार दोपहर युवक अपनी प्रेमिका को साथ लेकर गांव लौट गया जिसकी चर्चा प्रेमी युगल के गांव में पहुंच गई। इससे लड़की के परिजन युवक के घर जा पहुंचे जहां दोनों गांव के लोगों की पंचायत में प्रेमी युगल का सजातीय बालिग होने के कारण विवाह की रजामंदी हो गई।