{"_id":"59c9567a4f1c1bf2538b4637","slug":"171506367098-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से कटकर वृद्ध की मौत, दूसरे मामले में वृद्धा की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से कटकर वृद्ध की मौत, दूसरे मामले में वृद्धा की हुई शिनाख्त
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कासिमपुरा-भायला फाटक के बीच मालगाड़ी से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना देने के बाद पुलिस काफी देर बाद पहुंची। जिसके चलते कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। वहीं, रविवार को पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आई वृद्धा की पहचान भी हो गई है।
सोमवार की अपराह्न 3.15 बजे सहारनपुर से दिल्ली की और जाने वाली मालगाड़ी से कटकर एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। गेटमैन विनोद कुमार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके चलते इंदौर-देहरा एक्सप्रेस ट्रेन, कालका पैसेंजर समेत कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। बाद में पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाते हुए आसपास जमा हुई भीड़ से उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए। लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार को कासिमपुरा भायला फाटक के बीच पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर जिस वृद्धा की मौत हुई थी। सोमवार को उसकी शिनाख्त हो गई। मृतका मोहल्ला छोटी खानकाह निवासी शौकत की पत्नी जमीला थी। पुलिस ने जमीला के शव को लावारिसों में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।