{"_id":"59c40cf94f1c1bdd148b4c3f","slug":"171506020601-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाली सुधारने के लिए विधायक ने लिया खुदाबक्सपुर का स्कूल गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली सुधारने के लिए विधायक ने लिया खुदाबक्सपुर का स्कूल गोद
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य ज्ञान में अध्यापक भी फेल
बड़गांव (सहारनपुर)। देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव खुदाबक्सपुर माजरा गांव पहुंचकर गांव के प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक ने बच्चों से सामान्य ज्ञान संबंधित कुछ सवाल पूछे तो उनके जवाब बच्चे तो क्या शिक्षक भी सही तरीके से नहीं दे सके। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई।
स्कूल पहुंचे विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने वहां गंदगी के बड़े बड़े ढेर देखे। शौचालय गंदगी से अटे पड़े थे। भूकंपरोधी कक्षा के पास कुरढ़ी का ढेर लगा था। इसके बाद विधायक ने बारी बारी से हर कक्षा का निरीक्षण किया और बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल भी पूछे। कुछ सवालों के जवाब तो शिक्षक भी नहीं दे सके। उन्होंने इसपर नाराजगी जताई। इसके बाद विधायक ने स्कूल को गोद लेने की घोषणा करते हुए परिसर में खुद झाडू़ लगा कर सफाई अभियान की शुरुआत की। बच्चों को केले भी वितरित किए। इस मौके पर अनिरुद्ध त्यागी, मनोज चौहान, राजकुमार राणा, नितिन राणा, ऋषिपाल राणा, राकेश राणा, आमोद त्यागी, संदीप सिंह, सुखपाल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अरविंद मौजूद रहे।