{"_id":"59b6dac64f1c1bf37f8b60e4","slug":"171505155782-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागो बंधु, सबको जगाओ, पांवधोई को स्वच्छ बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागो बंधु, सबको जगाओ, पांवधोई को स्वच्छ बनाओ
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागो बंधु, सबको जगाओ, पांवधोई को स्वच्छ बनाओ
सहारनपुर। पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विशाल रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने नदी को स्वच्छ और पवित्र बनाने का आह्वान किया।
पांवधोई बचाव समिति के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र अपने-अपने स्कूलों से रैली के रूप में धोबीघाट पहुंचे। यहां पर रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने किया और कहा कि पांवधोई नदी एक पवित्र एवं ऐतिहासिक नदी है। इसकी गरिमा एवं स्वच्छता को बनाए रखना जन-जन का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे नदी को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि नदी अपनी पहचान बना सके। गंदी को दूषित करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को पहले चेतावनी दी जाएगी और फिर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। कुलभूषण जैन ने कहा कि पांवधोई नदी हमारे शहर की धरोहर है और हम सबको इसे स्वच्छ करने में योगदान देना चाहिए।
कुलभूषण जैन के नेतृत्व में रैली धोबीघाट, मालीगेट, खुमरान पुल, दालमंडी पुल, सब्जी मंडी पुल से होते हुए धोबीघाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्रों ने नारा दिया ‘जागो बंधु, सबको जगाओ, पांवधोई को स्वच्छ बनाओ’। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डा. पीके शर्मा, डा. एसके उपाध्याय, एसपी पपनेजा, एडवोकेट आमिर खान अल्पना तलवार, वीरेंद्र आजम, मौलवी फरीद, वीना बजाज, केएल अरोड़ा, शशी वालिया, विनय जिंदल, मुकेश बंसल, पंकज बंसल, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
नदी किनारे खनन सामग्री रखने पर दी चेतावनी
सहारनपुर। पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने के लिए निकाली गई रैली के दौरान खुमरान पुल पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से संबंधित खनन सामग्री को अवैध रूप से नदी किनारे डाला गया था। इस पर डीएम ने भवन स्वामी को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। भवन स्वामी ने खनन सामग्री तुरंत हटा ली। इसके अलावा नदी किनारे अतिक्रमण करने वाले अन्य लोगों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।