फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क धंसने से मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग बंद

सड़क धंसने से मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग बंद

Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क धंसने से मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग बंद
सड़क धंसने से मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग बंद
विज्ञापन


बेहट (सहारनपुर)। फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा धंस गया। इससे आसपास की दुकानों और इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में भी दरारें आ गईं। आनन-फानन में सड़क किनारे स्थित एक कॉलेज की लैब का सामान बाहर निकाला गया। लोनिवि के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
सुबह करीब नौ बजे फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर मिर्जापुर-सुंदरपुर सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। इससे सड़क किनारे स्थित जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज की बिल्डिंग एवं आसपास की दुकानों में दरारें आ गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्टॉफ और छात्रों की मद्द से सड़क किनारे स्थित कॉलेज की लैब का सामान आनन-फानन में बाहर निकलवाया और उस तरफ की बिल्डिंग को खाली करा दया गया। सूचना मिलने लोनिवि के एक्सईएन केके त्यागी एवं एई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और धंसे हुए हिस्से का निरीक्षण किया। इसके बाद इस मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया गया। जांच में पता चला कि कॉलेज की सड़क किनारे स्थित किसी दुकान में एक पुराना कुआं था। इस पर लिंटर डालकर उसके ऊपर दुकान का निर्माण कर दिया था। बरसात में कुएं की बराबर से ही सड़क धंसी है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराकर सड़क को आवागमन एवं यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यहां बता दें कि इस सड़क मार्ग के बंद होने से बेहट-सुंदरपुर एवं मिर्जापुर-सुंदरपुर रूट पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। इससे तीन गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed