फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव

महिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव

Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव
महिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के प्रमुख सचिव
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रमुख सचिव (आईटी) हेमंत राव बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल का हाल जानने अचानक से पहुंच गए। महिला अस्पताल में गंदगी देख उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। निर्माण कार्य भी ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों में अफरातफरी मची रही।
प्रमुख सचिव सहारनपुर के नोडल अधिकारी भी हैं। वह इन दिनों सहारनपुर के दौरे पर हैं। प्रशासन के साथ बैठकें कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात वह अचानक से जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। प्रमुख सचिव के पहुंचने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई और सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में बनी नई बिल्डिंग को भी देखा। टाइल्स ठीक से नहीं लगाने और दरवाजों में खामियां मिलने पर वह नाराज हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने ठेेकेदार का पेमेंट रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


गोरखपुर की घटना से सबक नहीं
पिछले दिनों गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एक साथ 48 मौतों की वजह शासन ने गंदगी होना माना था। मगर उसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सबक नहीं लिया है। महिला अस्पताल में गंदगी मिलना चिंता का विषय है। बच्चोें में इंफेक्शन फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अस्पतालों खासकर बच्चों के अस्पतालों में सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed