फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देशभर में 13 अगस्त को निकलेगा जमीयत उलमा-ए-ंहिंद का

देशभर में 13 अगस्त को निकलेगा जमीयत उलमा-ए-ंहिंद का

Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
देशभर में 13 अगस्त को निकलेगा जमीयत उलमा-ए-ंहिंद का
13 अगस्त को निकलेगा जमीयत उलमा-ए-हिंद का अमन मार्च
विज्ञापन

देवबंद। जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में आगामी 13 अगस्त को देशभर में निकाले जाने वाले अमन मार्च की तैयारियों को लेकर चर्चा करने के साथ ही रणनीति बनाई गई।

रविवार की रात्रि ईदगाह रोड स्थित महमूद हाल में आयोजित जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) की बैठक में दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सलमान बिजनौरी ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम और मुसलमानों का पूरा निजाम अमन, भाईचारा, सलामती और आपसी प्यार मोहब्बत पर निर्भर है। इसलिए हमें अपनी जिंदगी को अमली तौर पर पूर अमन तरीके से ढालने की जरूरत है। उन्होंने 13 अगस्त को निकाले जा रहे अमन मार्च की अहमियत पर कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा नाजुक से नाजुक दौर में देश में अमन व सलामती को बनाए रखने के लिए मुहिम चलाई ओर उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी रिवायत को जिंदा रखते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद पूरे देश में अमन मार्च निकालेगी। अध्यक्षता कर रहे जमीयत के कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए अमन मार्च निकालने का फैसला लिया गया। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अमन मार्च में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना का आह्वान किया। जिला सचिव सैय्यद जहीन ने बताया कि देवबंद में अमन मार्च का संयोजक उमैर उस्मानी को बनाया गया है। संचालन मौलवी खलील खान ने किया। इस मौके पर सभासद सैय्यद हारिस, मौलाना सिकंदर, सलीम कुरैशी, इब्राहीम चौधरी, हाजी मंशाद, कारी जुबैर, सदरुद्दीन अंसारी, अकरम कुरैशी, फैजान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed